दरभंगा: वार्ड नंबर 14 में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन, पानी को लेकर लोग हो रहे हैं परेशान
दरभंगा के वार्ड 14 में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि हम लोग कितने दिनों से पानी को लेकर परेशान है। लेकिन कोई हमलोगों पर ध्यान नहीं दे रहा है नहीं नगर निगम प्रशासन हम लोग को देख रही है और ना ही वार्ड पार्षद। लोगों के घर तक तो पानी का पाइप पहुंचा है लेकिन पानी एक बूंद नही पहुंचा।