जगदलपुर: जगदलपुर में जून और जुलाई में आयोजित होंगे दो बड़े रोजगार मेले, नियोक्ताओं से मांगी गई रिक्तियों की जानकारी
बस्तर संभाग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने और कंपनियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार हुनरमंद कर्मचारी दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आने वाले दिनों में दो बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।