भोरे: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कोइरीगांवा में डॉ. बाबूलाल कुशवाहा से मुलाकात की
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शनिवार की देर शाम को गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित जगतौली पंचायत के कोइरीगांवा गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. बाबूलाल कुशवाहा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं कुशल-क्षेम की जानकारी ली।