झांसी: नन्दनपुरा मुक्ति धाम से आल्हाघाट मंदिर तक सड़क बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने जिले के उच्च अधिकारियों से की
Jhansi, Jhansi | Jul 1, 2025 नन्दनपुरा मुक्ति धाम के सामने से आल्हाघाट हनुमान जी के सिद्ध मंदिर तक जाने वाले रास्ते को पक्का बनवाने की मांग क्षेत्रवासियों ने ज़िला प्रशासन से की है। यह मार्ग वर्तमान में कच्चा और ख़राब हालत में है, जिससे भक्तों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र काफ़ी प्रसिद्ध है।