इस्लामनगर अलीगंज: कोदवरिया पंचायत में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
ई. अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कोदवरिया पंचायत में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया। जो शाम 5 बजे के लगभग संपन्न हुआ। इस मौके पर बीडीओ अभिषेक कुमार भारती ने कहा कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हर पंचायतों में किया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों की जन समस्याओं की सुनवाई कर ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है।