लोहरदगा: तालाब में डूबने से गढ़ कसमार गांव के एक वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत
पेशरार प्रखंड एवं सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसाग पंचायत अंतर्गत तुरियाडीह- रानीगंज स्थित छाप्पर तालाब से शुक्रवार सुबह में एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान हेसाग गढ़ कसमार निवासी 70 वर्षीय सुखराम उराँव पिता स्वर्गीय मारवाड़ी उराँव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखराम उराँव बुधवार को रानीगंज बाजार सब्जी की खरीदारी करने के लिए गया था....