लोहरदगा: भाजपा ने चुनावी बॉन्ड को बनाया था रिश्वत और कमीशन का जरिया : आलोक साहू, लोहरदगा लोकसभा समन्वय समिति सदस्य
लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य आलोक कुमार साहू ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा 2018 में लाई गई चुनावी चंदे वाले इलेक्ट्रोल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक बताते हुए रद्द किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वोट की ताकत और बल मिलेगा।