लोहरदगा: सेन्हा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा गया शव
सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु चौक के समीप लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गुरुवार शाम को एक महिला घायल हो गई थी। घायल महिला की पहचान डोका, करम टोली निवासी रामपति उरांव के रूप में हुई थी रामपति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।