लोहरदगा: प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम : हारिस बिन जमां, एसपी, लोहरदगा
लोहरदगा जिला में भक्तिभाव के साथ मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार और शनिवार को माँ की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न तालाबों में की जाएगी। एसपी हारिस बिन जमां ने कहा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए है। जगह जगह पर मजिस्ट्रेट और जवानों की तैनाती की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।