स्याना: नगर के मोहल्ला पट्टी डहर में महिला के साथ झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 23, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी डहर में महिला के साथ झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला पट्टी डहन निवासी अनिल मोहल्ले में एक महिला के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।