डिंडौरी: मुड़की गांव में खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय किशोर को सर्प ने हाथ में काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के मुड़की के गांव में माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय किशोर को सर्प ने शनिवार सुबह 6:30 बजे हाथ में काट लिया उसके चलते किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोर माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहा था उसी दौरान सर्प ने काट लिया फिलहाल किशोर का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।