वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य बलराम दास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उन्हें सीढ़ियों से खींचते हुए घर के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि लविश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी ने बलराम दास को पकड़कर घसीटा और बेरहमी से मारपीट की