अनूपपुर: समतपुर चौराहे पर ट्रैफिक का जनहित मॉडल शुरू, पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ: प्याऊ, हेलमेट बैंक व लाइसेंस डेस्क शामिल
जिला मुख्यालय के समतपुर चौराहे पर गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस डेस्क का शुभारंभ किया,इस पहल का उद्देश्य गर्मी में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराना, हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को लाइसेंस की आसान सुविधा देना है। अधिकारियों व आमजन की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।