होली पर्व के अवसर पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हिंदू महासभा के द्वारा महुआडांड के शास्त्री चौक पर गुरुवार की शाम 4:00 बजे किया गया । जहां कुल 11 ग्राम की टीमों ने हिस्सा लिया। जहां सोहरपाठ की टीम ने कुशलता पूर्वक सहयोग से मटका को फोड़ा और पुरस्कार जीता। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ शास्त्री चौक पर उमड़ी थी।