गाज़ीपुर: भाजपा महिलाओं नेताओं द्वारा घेराव के बाद अफजाल अंसारी का पलटवार, कहा- हम महिला विरोधी नहीं, बिल की खामियों के खिलाफ हैं
गाजीपुर के राइफल क्लब में आयोजित बैठक के बाद बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आवास के घेराव और विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के खिलाफ नहीं है, बल्कि नारी वंदन अधिनियम में मौजूद खामियों का विरोध कर रही है।