स्याना: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहा पुल से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 11, 2026
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोहा पुल से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोहा पुल से गाजियाबाद निवासी खालिद को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।