सिवनी: सिवनी में पेयजल की शुद्धता जांच, नगरपालिका ने विभिन्न वार्डों से पानी के नमूने लिए
Seoni, Seoni | Apr 6, 2026 सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। सोमवार को इस दौरान एमएलबी वार्ड, महामाया वार्ड, पीएचई ऑफिस और शास्त्री वार्ड से पानी के सैंपल लेकर परीक्षण किया गया। नगर पालिका का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।