आज़मगढ़: आजमगढ़ पुलिस परिवार का ताइक्वांडो में जलवा, 55 में से 35 बच्चों ने जीते पदक, आरक्षी सुनील शिंदे की मेहनत लाई रंग
ताइक्वांडो कोच आरक्षी सुनील शिंदे के नेतृत्व में 55 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिनमें से 35 बच्चों ने पदक जीत करके जिले का गौरव बढ़ाया प्रतियोगिता में 10 बच्चों ने स्वर्ण 8 ने रजत और 17 ने कांस्य पदक हासिल किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला जैन ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की