मुज़फ्फरनगर: दिनदहाड़े दुकान में घुसा शातिर चोर, जुम्मे की नमाज पढ़ने गए दुकानदार के गल्ले को तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुरानी घास मंडी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। ताज फोम की दुकान में घुसकर चोर ने पेचकस से गल्ला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। दुकानदार जुम्मे की नमाज पढ़ने गए थे। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।