बहरोड़: बहरोड में नारी चौपाल में गूंजी महिलाओं की आवाज: अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक चुनौतियों पर हुई खुली चर्चा
Behror, Alwar | Jun 10, 2026 बहरोड़ पंचायत समिति के वीसी रूम में बुधवार दोपहर 12 बजे आयोजित नारी चौपाल में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक चुनौतियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित कर उनके समाधान की दिशा में सुझाव लिए गए।