छतरपुर नगर: मारपीट मामले में पुलिस पर हल्की कार्रवाई का आरोप, पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवक राघवेंद्र सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया, लेकिन पुलिस ने मामले में केवल साधारण धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित परिवार ने आज 11 मई दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।