विदिशा नगर: 'चलो आज कुछ अच्छा करते हैं' ग्रुप द्वारा तिलक चौक सहित शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए प्याऊ
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्म ऋतु के तपते माहों में पानी से निजात दिलाने के लिए 'चलो आज कुछ अच्छा करते हैं' ग्रुप के सदस्यों ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नववर्ष प्रतिपदा के मौके पर नि:शुल्क प्याऊ लगाए हैं। इन प्याऊ के माध्यम से आने-जाने वाले राहगीरों और शहर वासियों को ठंडे पानी की उपलब्धता रहेगी।