पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन मे साइबर थाना जनपद औरैया पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में साइबर अपराध की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम, जनजागरूकता बढ़ाने, पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सहायता प्रदान करने तथा साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#Dont_Share_OTP
#CyberSafety
1 views | Auraiya, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026