आज दिनांक 15.07.2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में मानस सभागार, कलेक्ट्रेट औरैया में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के अत्याचार एवं उत्पीड़न मामलों में आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत समिति की समीक्षी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र पीड़ितों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्थिक सहायता एवं योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। बैठक में संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।