करतला: हाईवे सर्विस रोड पर बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, वह घायल हो गए
Kartala, Korba | Apr 22, 2026 कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा हाईवे रोड के बगल स्थित सर्विस रोड का है, जहां ग्राम पहंदा निवासी 70 वर्षीय रामलाल को एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना में रामलाल को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्र