खगौल: दानापुर मंडल में तीसरी-चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य को लेकर DRM विनोद कुमार ने दी जानकारी
दानापुर में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रेसवार्ता कर बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से झाझा तक लगभग 400 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से ट्रेनों के परिचालन में गति आएगी,