लोहरदगा: समाजसेवी जयप्रकाश शर्मा समर्थकों संग जेएमएम में शामिल, जनसमस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
लोहरदगा के वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश शर्मा ने रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की। लंबे समय से सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे जयप्रकाश शर्मा ने जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का निर्णय लिया है।