लोहरदगा: लोहरदगा में चलती ट्रेन की चपेट में आई महिला, रिम्स रेफर, मोबाइल पर बात करते हुए ट्रैक पार कर रही थी
लोहरदगा कुटमु फेकुआ टोली के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही एक महिला चलती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोपहर लगभग 12 बजे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गय