शिवपुरी: सिरसौद तिराहे पर स्कॉर्पियो और कार की टक्कर, तीन घायल ,
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र स्थित NH-27 फोरलेन के सिरसौद तिराहे पर स्कॉर्पियो और कार की टक्कर का मामला मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार लखनऊ से शिवपुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिरसौद गांव की ओर से आ रही कार फोरलेन क्रॉसिंग पर पहुंची। बताया जा रहा है।