सोहागपुर: ग्राम मैकी में UPI से धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैकी में धोखाधड़ी कर यूपीआई के माध्यम से राशि आहरित करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे लगभग बताया कि फरियादी मो.राशिद पिता अबुल हसन उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मैकी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि HDFC बैंक शाखा गुरुनानक चौक शहडोल में संचालित हैं।