कटघोरा: पुलिस चौकी के सामने शुरू किया गया प्याऊ, पुलिस वाले लोगों को पिला रहे हैं पानी, प्रयास की हो रही जमकर सराहना
Katghora, Korba | Apr 22, 2026 कोरबा के सर्वमंगला पुलिस चौकी के सामने प्याऊ शुरू किया गया है. पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहगीरों के लिए यह व्यवस्था कराई है.बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में पानी शरीर की सबसे बड़ी जरूरत होती है। पेयजल के लिए कोई राहगीर परेशान ना हो इस भाव से सर्वमंगला चौकी पुलिस द्वारा चौक पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है।