नरहट: मीनापुर गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत, दो हुए जख्मी, इलाके में सनसनी
Narhat, Nawada | Jul 4, 2026 नरहट पथ पर मीनापुर के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी। मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के दरगाही बिगहा गांव के राजेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अमर पासवान के रूप में हुई है। घायल विशाल कुमार और रणवीर कुमार को सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है।