चैनपुर: सामुदायिक वन अधिकार से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर! अपर सचिव ने उपर डुमरी गांव पहुंचकर जाना आजीविका और वन संरक्षण का मॉडल
Chainpur, Gumla | Jun 29, 2026 झारखंड सरकार के वित्त विभाग के अपर सचिव श्री कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को चैनपुर प्रखंड अंतर्गत उपर डुमरी गांव का भ्रमण किया। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह आठ बजे बताया गया कि उन्होंने सामुदायिक वन अधिकार (कम्युनिटी फॉरेस्ट राइट्स) पट्टा मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आजीविका संवर्धन, वन संरक्षण एवं सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन का जायजा लिया।