चौपारण: दनुवा घाटी में 600 मीटर फ्लाईओवर को मंज़ूरी, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
दनुवा घाटी में बढ़ते सड़क हादसों के बीच 600 मीटर फ्लाईओवर निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इस पहल के पीछे कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता के लगातार प्रयास अहम रहे। उन्होंने NHAI और सरकार तक मुद्दा उठाया था। फ्लाईओवर का काम 3–4 महीनों में शुरू हो सकता है। साथ ही घाटी में तुरंत सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।