हरदा: बायपास रोड स्थित सीताराम गार्डन में पेंशनर्स मिलन समारोह, वरिष्ठों का सम्मान और लंबित मांगों पर चर्चा
Harda, Harda | Apr 12, 2026 हरदा के बायपास रोड स्थित सीताराम गार्डन में रविवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भव्य पेंशनर्स मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स और सेवानिवृत्त सैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।