गौरिहार: थाना गौरिहार पुलिस ने चूहाखेड़ा में गोली मारने के प्रयास के आरोपी को देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
गौरिहार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार ₹5000 के इनामी आरोपी अर्जुन अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नवंबर 2024 में कालीदीन अहिरवार पर गोली चलाने का आरोप था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी ने रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे दी है