कैलवारा में तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कटनी के कैलवारा इलाके में एक सड़क हादसा हो गया.जिसमे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी.इसके चलते साइकिल सवार घायल हो गया इस घटना में सिर पर गम्भीर रुप से चोट आई हुई है.और इन्हें कटनी जिला अस्पताल में लाकर उपचार किया जा रहा है।