घुरवाई तालाब के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक मवेशी के आने से हुआ हादसा, बाइक सवार युवक हुआ घायल
कटनी के दूरदराज इलाके अन्तर्ग आने वाले घुरवाई तालाब के पास एक सड़क हादसा हो गया,जिस पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आने के चलते मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गई,बाइक में सवार युवक इस घटना में घायल हो गया,युवक के सिर हाथ व पैर पर गंभीर रूप से चोट आई हुई है,घायल का उपचार कटनी जिला अस्पताल में किया जा रहा है।