भोगांव: बबीना में खेत से 9 सोलर पैनल चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
बिछवा थाना क्षेत्र के बबीना गांव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से सिंचाई के लिए लगे 9 सोलर पैनल चोरी कर लिए। यह घटना बीती रात हुई, जिसकी जानकारी खेत मालिक को सुबह खेत पर पहुंचने के बाद हुई। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।