मुजफ्फरनगर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चोरी कोई नई बात नहीं है, यह शुरुआत से होती आ रही है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गौ माता को माता नहीं कह सकता, वह हमारे किस काम का नही है।