रामपुर: बंदर वाले बाग के पास पुलिस की मुठभेड़ में दो बाइक सवार बदमाशों को किया गया गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Rampur, Rampur | Jul 25, 2025 बंदर वाले बाग के पास थाना शहजाद नगर पुलिस की दो बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है। दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा लूट की घटना का सामान और एक चाकू बरामद किया है। मुठभेड़ की घटना शुक्रवार की अर्ली मॉर्निंग 4:00 बजे हुई।बीते मंगलवार दोपहर 3 बजे महिला से लूट की थी।