रामपुर: टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम होसपुर नगली में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार कपड़ा व्यापारी की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 25, 2025 शुक्रवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा क्षेत्र के सैदनगर निवासी 23 वर्षिय राजकुमार की लालपुर में कपड़े की दुकान है। राजकुमार शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे के आसपास मुरादाबाद स्थित अपनी बहन के घर से अपने घर लौट रहे थे। थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम होसपुर नगली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।