रामपुर: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 25, 2025 शुक्रवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में मौजूद रिक्रूट आरक्षी व कर्मचारियों का टर्नआउट चेक किया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय का जायज़ा लिया।