शिवपुरी नगर: पार्क हमारा, संकल्प हमारा" अभियान शुरू, 90 पौधे लगाए गए
नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा अमृत हरित अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत "पार्क हमारा, संकल्प हमारा" स्वच्छ पार्क अभियान की शुरुआत की गई। इसकी जानकारी आज सोमवार शाम 7 बजे प्रशासन द्वारा मीडिया को दी गई। तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल धाकड़ ने वार्ड क्रमांक 12 स्थित मनियर मुक्तिधाम पार्क में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।