गुमला: भरनो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दृष्टिबाधित युवक की मौत
Gumla, Gumla | Jul 31, 2026 जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत मकरा गांव निवासी 35 वर्षीय सूरदास सनीका लोहरा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर खावागढ़ा के समीप सड़क किनारे उसका शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही भरनो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक दृष्टिबाधित था जिसके कारण उसे देखने में काफी परेशानी होती थी। अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया।