विजयीपुर: भेड़िया गांव में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत, गांव में शोक
विजयीपुर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी किसान सलाहकार राम प्रवेश तिवारी के पुत्र एवं बीएसएफ जवान अनुज तिवारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि अनुज तिवारी वर्तमान में शिलांग में पदस्थापित थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में को