मोकामा: मोकामा के औटा सिमरिया सिक्स लेन पुल का एक साइड के दो लेन बाधितः लोगों को ही रही है परेशानी
Mokameh, Patna | Jul 9, 2026 मोकामा के औटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सूत्रों से लगभग शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुल के एक साइड के एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते तीन में से दो लेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और वाहनों का परिचालन केवल एक लेन से कराया जा रहा है।