हनुमानगढ़: जंक्शन एसपी कार्यालय में बुजुर्ग परिवादियों की समस्या सुनने एसपी कार्यालय के नीचे पहुंचे, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में दो बुजुर्ग परिवादियों की शिकायत सुनने खुद एसपी कार्यालय के नीचे पहुंचे। दोनों वृद्ध शारीरिक कमजोरी के कारण कार्यालय की सीढ़ियां नहीं चढ़ सके थे। सूचना मिलने पर एसपी अपने कक्ष से बाहर निकले और परिसर के निचले हिस्से में आकर बुजुर्गों की बात सुनी। एसपी ने दोनों बुजुर्गों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।