पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने सोशल मीडिया में नाबालिग लड़की की फोटो-वीडियो वायरल करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने सोशल मीडिया में नाबालिग लड़की की फोटो वीडियो वायरल करने वाले फरार आरोपी निलेश भैना को नगारीडीह गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि निलेश भैना के द्वारा आपत्तिजनक फोटो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया है.