बीसलपुर: तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी काम बंद कर सांकेतिक चक्का जाम किया, प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
बीसलपुर तहसील में आज शनिवार को दोपहर 12:00 बजे तीसरे दिन भी तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तहसील गेट के सामने मार्ग पर एकत्र होकर चक्का जाम कर नारेबाजी। अधिवक्ता मांग कर रहे थे कि सरकार द्वारा निबंधन विभाग को फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने से पोर्टल ऑपरेटरों द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी की संभावना बढ़ जाएगी ।